Ram Raksha Stotra श्री राम रक्षा स्तोत्र : गुरुवार का दिन देव श्री वृहस्पति का वार होता है, इस दिन हरि विष्णु जी की पूजा का विधान है। और इस दिन, जैसा कि आप सब जानते हैं, इस दिन उनके श्री हरि के साथ उनके अन्य अवतार श्री राम जी की भी पूजा भी करते हैं । कहा जाता है अगर जातक गुरुवार को श्री राम की सच्चे मन से पूजा की जाए तो हर कामना सिद्ध होती है। अब आप में सेकुछ लोग ऐसे होंगे इतना पढ़ते ही फटाफट पूजा की थाल उठाकर बैठ जाएंगे और करने लगेंगे अपने हिसाब से श्री राम की पूजा। तो आपको बता दें कि ऐसी पूजा फलदायी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूरे विधि-विधान के अनुसार ही पूजा करना चाहिए, तब ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो अगर आप भी श्री राम को खुश करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ ज़रूर करें इससे मर्यादा पुरुषोत्म राम हर विपदा से आपकी रक्षा करेंगे। बता दें कि श्री राम रक्षा स्तोत्र की उत्पत्ति को लेकर पौराणिक मान्यता जुड़ी हुई है जिसके अनुसार एक दिन भगवान शंकर ने बुधकौशिक ऋषि को स्वप्न में दर्शन देकर, उन्हें रामरक्षास्त्रोत सुनाया ...
I have started this blog For astrology, health related Knowledge,technology, chalisa, Religion related Knowledge and hindu vedik karmkand.