त्रिफला महा औषधि (इसमें जितने प्रयोग हैं सभी अनुभूत हैं) त्रिफला के सेवन से अपने शरीर का कायाकल्प कर जीवन भर स्वस्थ रहा जा सकता है। आयुर्वेद की महान देन त्रिफला से हमारे देश का आम व्यक्ति परिचित है व सभी ने कभी न कभी कब्ज दूर करने के लिए इसका सेवन भी जरुर किया होगा। पर बहुत कम लोग जानते है इस त्रिफला चूर्ण जिसे आयुर्वेद रसायन भी मानता है से अपने कमजोर शरीर का कायाकल्प किया जा सकता है। बस जरुरत है तो इसके नियमित सेवन करने की, क्योंकि त्रिफला का वर्षों तक नियमित सेवन ही आपके शरीर का कायाकल्प कर सकता है। 1. पीली हरड़ का चूर्ण एक भाग, 2. बहेड़े के चूर्ण का दो भाग और, 3. आँवले के चूर्ण का तीन भाग। 4. इन तीनों फलों की गुठली निकाल कर खरल आदि में कूट-पीसकर चूर्ण का मिश्रण तैयार कर लें। यह मिश्रण काँच की बोतल में कार्क लगाकर रख दें, ताकि बरसाती हवा इसमें न पहुँच सके। चार माहकी अवधि बीत जानेपर बना हुआ चूर्ण काम में नहीं लेना चाहिये, क्योंकि यह उतना उपयोगी नहीं रह पाता है जितना होना चाहिये। ज्यादातर लोग 123 की मात्रा ही प्रयोग करते हैं परंतु योगी लोग 1 2 4 की मात्रा का भी प्रयोग करते ह...
I have started this blog For astrology, health related Knowledge,technology, chalisa, Religion related Knowledge and hindu vedik karmkand.